Amphotericin b kya hai
amphotericine B-
Amphotericine B क्या है -
यह एक एंटीफंगल दवा है ,जिसका उपयोग फंगल संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है ,यह इंजेक्टेबल दवा है ,यह केवल इंजेक्शन के फॉर्म में आती है। इसका उपयोग गंभीर फंगल संक्रमण के इलाज में या गंभीर रूप से बीमार मरीज के उपचार में ही किया जाता है ,क्योकि इसके उपयोग के बाद कई बार खतरनाक दुस्प्रभाव देखने को मिलते है।
Amphotericine बी के प्रकार -
- Lipsomal amphotericine b injection-सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला
- amphotericine b lipid complex injection
- amphotericine b deoxycholate injection
किस तरह के फंगल इन्फेक्शन में इसका उपयोग किया जाता है -
इसका उपयोग माइनर फंगल इन्फेक्शन जैसे माउथ ,इसोफैगस और वजाइना के यीस्ट इन्फेक्शन के इलाज में नहीं किया जाता है। इसका उपयोग गंभीर फंगल इन्फेक्शन में किया जाता है जैसे एस्पेरगिलोसिस ,ब्लास्टोमाइकोसिस ,कैंडिडिआसिस ,कोसिडिओडिकोसिस ,क्रिप्टोकोकोसिस ,आदि।
और अब इसका उपयोग mucormycosis अर्थात ब्लैक फंगस के इलाज के लिए भी किया जा रहा है।
Amphotericine B कैसे काम करता है -
Amphotericine बी एर्गोस्टेरॉल के साथ बंध बनाता है ,और फंगल सेल मेमब्रेन्स अर्थात झिल्ली को कमजोर करके उसमे कई छेद कर देता है ,जिससे फंगल सेल को उसके विकास के लिए आवश्यक कॉम्पोनेन्ट नहीं मिल पाता है और वह धीरे धीरे मृत हो जाता है ,
इसके आलावा वह फंगल सेल के अंदर ऑक्सीडेटिव डैमेज करता है और phagocytic सेल को प्रेरित करता है जो फंगल सेल को पूरी तरह से साफ़ करता है।
Amphotericine बी के डोज़-
- टेस्ट डोज़ -1 mg /kg---20 से 30 min
- 0.25-0.5 mg/kg ------2-6 hour
- 0.25-1mg/kg -------- 1 day
Amphotericine B के साइड इफेक्ट्स -
इसके साधारण साइड इफेक्ट्स है - उल्टी होना,जी मचलाना,पेट दर्द ,डायरिया ,भूख न लगना , वेट लॉस होना ,
muscle में दर्द ,जॉइंट pain ,सर दर्द ,एअर रिंगिंग की प्रॉब्लम भी कई बार देखने को मिलती है ,और जिस स्थान पर इंजेक्शन लगा है वह सूजन आदि।
Amphotericine B का use किसे नहीं करना चाहिए -
mastocytosis के मरीज को इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। mastocytosis में mast cell की असाधारण वृद्धि होती है जिससे स्किन पर redness,itching होने लगती है।
इसके आलावा जिस व्यक्ति के शरीर में मैग्नीशियम और पोटेशियम की कमी होती है उनको भी इस इंजेक्शन का उपयोग नहीं करना चाहिए।
इसके आलावा किडनी मरीजों को भी इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।
वर्तमान में Amphotericine b की काला बाज़ारी क्यों -
जैसा की हम जानते है कि आज पुरे विश्व में कोरोना का संक्रमण फैला है ऐसे में देखा जा रहा है की जो व्यक्ति कोरोना से ठीक हो रहे है उनकी इम्यून सिस्टम स्टेरॉयड के उपयोग के कारण या अन्य वजह से कमजोर हो जा रही है ऐसे में उन पर ब्लैक फंगस (mucormycosis) आक्रमण कर रहा है जो की बहुत ही खतरनाक फंगस है कई बार इसके बजह से लोगो को अपने प्राण गवाने पर रहे और अगर प्राण बच जाये तब भी आंख गवाने पर रहे ऐसे में जब ब्लैक फंगस बहुत ज्यादा मात्रा में देखने को मिल रहा तो इसके इलाज के लिए सबसे उपयुक्त दवा amphotericine बी को बताई जा रही और इस दवा की इस समय काफी ज्यादा मात्रा में जरुरत है तब दुकानदार अपने फायदे के लिए इसका संग्रहण करके इस दवा को सामान्य से बहुत ज्यादा कीमत पर बेच रहे हैं।
Nice
जवाब देंहटाएं