खान सर -
 |
| खान सर |
कुछ दिनों से खान सर की पहचान को लेकर सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पे एक जंग सी छिड़ गई है,कोई उनका नाम फैज़ल खान बोलता है ,तो कोई अमित सिंह ,कोई उन्हें मुस्लमान बोलता है तो कोई हिन्दू आखिर कौन है "खान सर " उनका असली नाम क्या है ये जानने के लिए लगभग सभी बहुत उत्सुक है। हालांकि खान सर ने एक इंटरव्यू में स्वंम से बोला है की ये दोनों ही उनके असली नाम नहीं है न तो उनका असली नाम फैज़ल खान है ,न ही अमित सिंह।
हालांकि ये बात तो स्पष्ट है कि उनका सर नाम खान ही है। और धर्म की बात की जाये तो वे अपने आप को केवल एक सच्चे हिंदुस्तानी मानते है।
खान सर का परिचय -
खान सर बिहार की राजधानी पटना के बहुत बड़े कोचिंग इंस्टिट्यूट Khan gs research center के संस्थापक है .
और वह अपने इस इंस्टिट्यूट के टीचर भी है जो अपने पढ़ाने के अंदाज के लिए बहुत प्रसिद्ध है वे कठिन से कठिन विषय को बहुत ही आसान भाषा में समझाते है ,जिससे उनके विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। उनका You tube पर एक चैनल भी है जिसके 9 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर है,2020 में एक रिपोर्ट निकली थी जिसमे पता चला था की खान सर का यूट्यूब चैनल पूरी दुनिया में 7 वां सबसे तेजी से बढ़ने वाला चैनल है।
खान सर की क्वालिफिकेशन -
खान सर की प्रारभिक शिक्षा गोरखपुर में ही हुयी,शुरू से ही पढाई में उनकी बहुत रूचि रही है गोरखपुर से प्रारभिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने पॉलिटेक्निक की भी तयारी की ,इसके बाद जब वो 12th में थे तो उन्होंने AIEEE की भी तैयारी की लेकिन जिस दिन इनका पेपर था उस दिन वो सोते ही रह गए थे उठ नहीं पाए क्योकि उन्होंने रात भर जग के परीक्षा की तैयारी की थी।
उन्होंने अपना ग्रजुएशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से किया , जब वो ग्रैजुएशन कर रहे थे तब वो एक बार जेल भी गए
क्योकि उस समय वो स्टूडेंट यूनियन के सदस्य थे और स्टूडेंट के हित में लड़ाई कर रहे। ग्रैजुएशन करने के बाद उन्होंने पीएचडी भी किया और वो
एक मानचित्र विशेषज्ञ भी है।
खान सर का निजी जीवन -
खान सर का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था, कुछ जगहों से पता चलता है कि इनके पिता रिटायर आर्मी ऑफीसर है और माता गृहणी। इनके एक भाई भी है जो की एक कमांडो ऑफिसर है।
खान सर की हमेशा से इच्छा देश सेवा करने की थी इसलिए वो भी भारतीय सेना में शामिल होना चाहते थे , हालांकि फिजिकल टेस्ट में कुछ कमी होने के कारण वो भारतीय सेना में शामिल नहीं हो पाए। भारतीय सेना में शामिल न हो पाने के कारण वो बहुत दुखी हुए ,लेकिन उन्होंने देश सेवा करने की इच्छा मन से त्यागी नहीं।
खान सर द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्य -
वो न केवल एक शिक्षक के रूप में देश की सेवा कर रहे बल्कि उन्होंने जनता की सेवा के लिए कई तरह की संस्थाए खोली है जैसे की उन्होंने अनाथ बच्चो की देखभाल करने के लिए अनाथालय खोला है जिसके द्वारा वो अनाथ बच्चो को किसी भी तरह की कोई तकलीफ नहीं होने देते। उन्होंने आवारा गायों के लिए गौशाला भी खोला है ,वे यूट्यूब द्वारा कमाए हुए सारे पैसे जनसेवा में खर्च करते है। और ये लोगो को रक्त दान और भी कई समाज सेवा के काम को करने के लिए प्रेरित करते है।
शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान -
खान सर के नानी का घर बिहार में पड़ता है जिसके कारण वो बचपन से ही बिहार आते जाते रहते थे ,और उन्हें बिहार से बहुत लगाओ भी है उन्होंने बिहार के महापुरुषों जैसे चन्द्रगुप्त मौर्या ,चाणक्य ,गणितज्ञ आर्यभट्ट के बारे में सुना तथा बिहार के ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में भी पढ़ा ,और जब वो बड़े हुए तो उन्हें इस बात का अहसास हुआ की कैसे राजनीतिक कुरीतियों के कारण बिहार पिछड़ रहा है ,यहां तक की वहां के लोग अच्छी शिक्षा भी प्राप्त नहीं कर पा रहे ,तब उन्होंने अपना लक्ष्य बनाया की वो बिहार में सस्ती और अच्छी एजुकेशन देंगे , इस संकल्प के साथ ही उन्होंने खान gs रिसर्च सेण्टर की स्थापना की। और वंहा कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी करवाते है। और वहां बच्चो को बहुत की कम पैसे में पढ़ाते है और उन्होंने दिवांग बच्चो के लिए मुफ्त शिक्षा की भी व्यवस्था की। वो मदरसो के बच्चो को भी बुला के फ्री में अपने कोचिंग में पढ़ाते है। उन्होंने पटना की सबसे बड़े लाइब्रेरी भी बनवाई। शुरुआत में तो उनकी कोचिंग केवल एक दो कमरे तक ही सीमित थी लेकिन बच्चो की बढ़ती हुई संख्या के कारण उन्हें अपनी कोचिंग हॉल में शिफ्ट करनी पड़ी जंहा पर वो एक साथ २००० से ३००० बच्चो को पढ़ाते थे जिन बच्चो को जगह नहीं मिल पाता वो खड़े होकर उनका लेक्चर देखते। लॉक डाउन के कारण उन्होंने अपना एक एप्पलीकेशन भी तैयार किया जिसके द्वारा वे पुरे भारत में पढ़ाते है उनके एप्लीकेशन पर लाखो की संख्या में बच्चे है। उनका कहना है की" कब तक हमारा देश एक विवेकानंद ,एक कलाम ,एक भीमराव आंबेडकर पर नाज करेगा वो चाहते है की हमारे देश के हर शहर से एक विवेकानंद ,एक कलाम ,एक भीमराव आंबेडकर निकले। "
उनके इसी योगदान के कारण उनको द्वितीय कलाम कहकर भी पुकारा जाता है।
इस समय लोग उन्हें अमित सिंह क्यों कह रहे -
खान सर ने यूट्यूब पे एक विडिओ के दौरान कहा की मेरा असली नाम न पता होने के कारण सब हमें अलग अलग नाम से बुलाने लगे बैंक में एक आदमी हमे अमित सिंह बुला रहा था। हालांकि उन्होंने मज़ाक में ये बात बताई लेकिन उन्हे नहीं पता था की कुछ लोग इस बात को इतना फैला देंगे की उनका असली नाम ही अमित सिंह कहने लगेंगे।
उन्हें मुस्लिम विरोधी क्यों कहा गया -
खान सर यूट्यूब पे एक विडिओ द्वारा पाकिस्तान में प्रांस के राजदूत को वापस भेजने को लेकर हो रहे एक आंदोलन के बारे में बता रहे थे जिसमे उन्होंने फोटो में देखा की बच्चे भी आंदोलन में शामिल है तो उन्होंने बच्चो के तरफ पॉइंट करते हुआ बोला -"बच्चा पढ ले अब्बा के कहने पर मत आओ ,अब्बा तो पंचर बना ही रहे है तुम लोग ऐसे करोगे तो तुम लोग भी बड़े होकर पंचर पनाओगे "इस विडिओ के आते जैसे देश में बहस छिड़ गई ,और कुछ लोग कहने लगे खान सर मुस्लिम नहीं है।
दूसरा कारण यह भी है की खान सर धर्म कटटरता का विरोध करते है यहाँ तक की वो अपने इंस्टिट्यूट में सारे त्यौहार बड़े धूम धाम से मानते है चाहे वह हिन्दू का त्यौहार हो चाहे मुस्लिम का। उनका मानना है की यदि देश को आगे बढ़ना है तो धर्म ,जाति आदि की जंजीर से निकलना पड़ेगा ,वे हमेशा से अपने आप को एक सच्चा हिंदुस्तानी बताते है और वो एक सच्चे हिंदुस्तानी है भी।
खान सर को अपना नाम बताने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उनका मानना है की वो चाहते है लोग उन्हें नाम से नहीं काम से जाने ,और जो लोग इस विवाद को बढ़ावा दे रहे ,उनको भी खान सर ने जबाव दिया है की इस तरह की कंट्रोवर्शी से तो वो अपना नाम कतई नहीं बतायेगे उन्होंने खुद कहा है की जब ये सारी कंट्रोवर्शी समाप्त हो जाएगी तो वो अपना नाम बता देंगे।
लेकिन इन सारे विवाद से हमारे देश की एक बहुत बड़ी विडंबना सामने आ रही की जिस शिक्षक को हमें गुरु दक्षिणा देना चाहिए उसकी आज हम परीक्षा ले रहे उससे, उनसे उनका पहचान पूछ रहे क्या इतना काफी नहीं है की वो एक बहुत ही अच्छे टीचर है इससे भी ज्यादा वो एक बहुत अच्छे इंसान और सच्चे देशभक्त है।
और ज्यादातर लोग इस समय खान सर के सपोर्ट में है केवल कुछ ही लोग है जो अपने फायदे के लिए इस विवाद को और बड़ा कर रहे।
इसे भी अवश्य पढ़े
Khan sir -
 |
| Khan sir |
For a few days, a war has broken out on all social media platforms regarding the identity of Khan sir, some call his name Faizal Khan, some Amit Singh, some call him Muslim, then some Hindu who is "Khan sir" after all. Almost everyone is very curious to know what is the real name. Although Khan sir himself has said in an interview that both of these are not his real names , neither his real name is Faizal Khan , nor Amit Singh.
Although it is clear that his sir name is Khan. And when it comes to religion, he considers himself only a true Hindustani.
Introduction of Khan Sir
Khan sir is the founder of the big coaching institute Khan gs research center in Patna, the capital of Bihar .
And he is also the teacher of this institute, who is very famous for his style of teaching, he explains the most difficult subject in very easy language, so that his students do not face any kind of problem. He also has a channel on YouTube which has more than 9 million subscribers, in 2020 a report was released in which it was revealed that Khan sir's YouTube channel is the 7th fastest growing channel in the whole world.
Khan sir's qualification-
Khan sir's early education took place in Gorakhpur itself, he has been very interested in studies from the beginning. The day he had his paper, he had remained asleep and could not get up because he had prepared for the examination for the whole night.
He did his graduation from Allahabad University , when he was graduating, he also went to jail once.
Because at that time he was a member of the student union and fighting for the interest of the students. After graduating, he also did his PhD and he is also a map specialist . Khan sir personal life
Khan sir was born in a middle-class family in Gorakhpur district of Uttar Pradesh , some places suggest that his father is a retired army officer and mother is a housewife. He also has a brother who is a commando officer.
Khan sir always wanted to serve the country, so he also wanted to join the Indian Army, although he could not join the Indian Army due to some lack in the physical test. He was very sad due to not joining the Indian Army, but he did not give up his desire to serve the country.
Social work being done by Khan sir
He is not only serving the country as a teacher, but he has opened many types of institutions for the service of the public, such as he has opened an orphanage to take care of the orphan children , through which he does not cause any kind of trouble to the orphan children. Let it happen He has also opened a cowshed for stray cows , he spends all the money earned by YouTube in public service. And they inspire people to do blood donation and many other social service work.
His contribution in the field of education
Khan sir's maternal grandmother's house falls in Bihar, due to which he used to keep coming to Bihar since childhood, and he also has a lot of connections from Bihar, he heard about the great men of Bihar like Chandragupta Maurya, Chanakya, mathematician Aryabhatta and historical history of Bihar. Also read about the heritage, and when he grew up, he realized how Bihar is lagging behind due to political evils, even the people there are not able to get good education, then he made his goal With this determination that he would provide cheap and good education in Bihar, he established Khan gs Research Center . And there they prepare for competitive exams. And there they teach children a lot of work for money and they have given free education to the disabled children. also arranged. He also calls the children of madrassas and teaches them in his coaching for free. He also built the biggest library of Patna . Initially, his coaching was limited to only one or two rooms, but due to the increasing number of children, he had to shift to his coaching hall, where he used to teach 2000 to 3000 children simultaneously, those children who could not get space, they were tough. After watching his lecture. Due to the lock down, he also prepared his own application, through which he teaches all over India, there are lakhs of children on his application. They say that " till when our country will be proud of one Vivekananda, one Kalam, one Bhimrao Ambedkar, he wants that one Vivekananda, one Kalam, one Bhimrao Ambedkar emerge from every city of our city."
Due to this contribution, he is also called as his second Kalam .
Why are people calling him Amit Singh at this time?
Khan sir said during a video on YouTube that because of not knowing my real name, everyone started calling us by different names, a man in the bank was calling us Amit Singh. Although he told this jokingly but he did not know that people would spread this thing so much that his real name would be Amit Singh.
Why was he called anti-Muslim?
Khan Sir, through a video on YouTube, the Ambassador of France to Pakistan, who was telling about a movement to send back, in which he saw in the photo that children are also involved in the movement, then he said while pointing towards the children - " Read the child, don't come at the behest of Abba, Abba is making punctures, if you do this, you will also grow up and puncture." As soon as this video came, a debate broke out in the country, and some people started saying that Khan sir is not a Muslim. is.
The second reason is also that Khan Sir opposes religious fanaticism, even he celebrates all the festivals in his institute with great pomp, whether it is a festival of Hindu or Muslim. They believe that if the country has to move forward, then it will have to come out of the chains of religion, caste etc., they always call themselves a true Hindustani and they are also a true Hindustani.
Khan sir has no problem in telling his name, but he believes that he wants people to know him by name and not by name, and those who are promoting this controversy, Khan sir has also replied that such a thing He will not tell his name at all from the controversy, he himself has said that when all this controversy ends, he will tell his name.
But due to all this controversy, a very big irony of our country is coming out that the teacher to whom we should give Guru Dakshina, today we are taking the examination of him, asking him his identity, is it not enough that he is a very good teacher? More than that, he is a very good person and a true patriot.
And most of the people are in support of Khan sir at this time, there are only a few people who are making this dispute bigger for their own benefit.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें